Ram Charan Oscars के लिए नंगे पैर हुए एयरपोर्ट से रवाना, क्या है एक्टर के इस लुक का कारण?

Ram Charan Oscars के लिए नंगे पैर हुए एयरपोर्ट से रवाना, क्या है एक्टर के इस लुक का कारण?
Ram Charan Video : साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) की एक्टिंग को फैंस खूब पसंद करते हैं। फिल्म 'आरआरआर' में उनके काम को खूब पसंद किया गया था। राम चरण की इस फिल्म 'आरआरआर' ऑस्कर 2023 की रेस में शामिल हैं। इसी बीच राम चरण को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राम चरण की सादगी लोगों का दिल जीत रही है। आइए जानते हैं उनके इस वीडियो में आखिर ऐसा क्या है।
राम चरण का वीडियो हुआ वायरल
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते है कि राम चरण काले कुर्ते-पजामे एयरपोर्ट पर नजर आए। इस दौरान जो सबसे दिलचस्प देखने को मिली कि राम चरण अपनी कार से उतरे तो वह नंगे पैर थे। उनको इस तरह से देखकर लोग हैरान रह गए। राम चरण का नंगे पैर चलने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताते चलें कि राम चरण हर साल अयप्पा दीक्षा लेते हैं। केरल के सबरीमाला मंदिर में जाने से पहले इस रस्म का पालन करना होता है। इसके लिए 48 दिन तक उपवास करना होता है। इस समय राम चरण ने अयप्पा की दीक्षा ली है इसलिए उनको 48 दिन तक इस तरह से ही रहना होगा।
राम चरण की 'आरआरआर' का जलवा
बता दें कि एसएस राजामौली के डायरेक्शन में राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर 'आरआरआर' के गाने 'नाटू-नाटू' को ऑस्कर 2023 में सर्वश्रेष्ठ ऑरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉनिनेट किया गया है। ये अवॉर्ड शो 12 मार्च को अमेरिका में होने वाला है। राम चरण की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह पिता बनने वाले हैं। दिसंबर 2022 में ये खुशखबरी सामने आई थी कि राम चरण की पत्नी उपासना अक्किनेनी प्रेग्नेंट हैं। ये कपल शादी के 10 साल बाद पैरेंट्स बनने वाला है।