प्रभास- अनुष्का शेट्टी के ब्रेकअप का खुलासा, अभिनेता को मिला प्यार में धोखा, शादी न होने की ये है वजह

 
Prabhash

Anushka Shetty cheated Prabhas: इंडियन सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) और अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) के बीच अफेयर की चर्चा गुजरे वक्त में खूब रहीं। दोनों ही सितारों के बीच बाहुबली के दौरान ही लिंकअप की खबरें छाने लगी थीं। हालांकि हमेशा ही इन सितारों ने इन रिपोर्ट्स का खंडन किया था और दोनों एक दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताते रहे। अब सामने आईं ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो सुपरस्टार प्रभास और अदाकारा अनुष्का शेट्टी के बीच ब्रेकअप काफी बुरा हुआ था। जिसके बाद से ही दोनों सितारों ने एक दूसरे से दूरियां बना ली थीं। शायद यही वजह है कि प्रभास और अनुष्का शेट्टी के बीच रही करीबी दोस्ती भी अब गायब सी दिखती है।  

सीनियर हीरो की वजह से टूटा था अनुष्का शेट्टी-प्रभास का रिश्ता

सियासत.कॉम की एक रिपोर्ट का दावा है कि सुपरस्टार प्रभास और अनुष्का शेट्टी सीरियस रिश्ते में थे। बाद में अदाकारा का एक सीनियर हीरो के साथ रिश्ते की वजह से दोनों के बीच काफी मतभेद हुआ। जिसके बाद ये दोनों सितारे अलग हो गए। रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का शेट्टी की एक सीनियर हीरो से बॉन्डिंग की वजह से ही प्रभास ने अदाकारा से दूरियां बना ली थीं। इसके बाद दोनों का बुरा ब्रेकअप हुआ था। 

कृति सेनॉन के साथ भी जुड़ा था प्रभास का नाम

इसके बाद सुपरस्टार प्रभास अपनी फिल्मों में बिजी हो गए। साथ ही अदाकारा अनुष्का शेट्टी धीरे-धीरे लाइमलाइट से दूर हो गईं। अदाकारा अनुष्का शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी कम ही एक्टिव रहती हैं। जबकि, सुपरस्टार प्रभास अपनी अगली फिल्मों साहो, राधे श्याम और आदिपुरुष में बिजी हो गए। इसी दौरान सुपरस्टार प्रभास का नाम अदाकारा कृति सेनॉन से जुड़ने लगा था। दोनों के बीच लिंकअप की खबरें उस वक्त तेजी से वायरल हुईं जब करण जौहर के चैट शो में अदाकारा कृति सेनॉन ने प्रभास को फोन लगाया था। जिसके बाद प्रभास अदाकारा कृति सेनॉन संग बेहद फ्रेंडली बात करते दिखे थे। अमूमन अपने शर्मीले बर्ताव की वजह कम बात करने वाले सुपरस्टार का अपनी को-स्टार कृति सेनॉन संग फ्रेंडली जेस्चर देख लोग इनके लिंकअप के कयास लगाने लगे थे। हालांकि अदाकारा ने हर बार ही इन रिपोर्ट्स को गलत बताया है।

इस फिल्म में दिखेंगी अनुष्का शेट्टी

अदाकारा अनुष्का शेट्टी भी अब जल्दी ही सिल्वर स्क्रीन पर दोबारा लौटने की तैयारी में हैं। अदाकारा तेलुुगु स्टार नवीन पॉलिशेट्टी के साथ फिल्म मिस शेट्टी मिस्टर पॉलिशेट्टी में नजर आएंगी। इसका फर्स्ट लुक मेकर्स ने हाल ही में रिलीज किया है। 

Disclaimer : इस खबर को पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन या इंटरनेट पर रीसर्च ज़रूर कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि tellysky.com द्वारा नहीं की गई है यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है और इसे मनोरंजन के लिए तैयार किया गया है।