Oscar Award 2023: नाटू-नाटू ने जीता बेस्ट ओरिजिनल गाने के लिए अवॉर्ड, दुनियाभर में मचाया धमाल

Naatu Naatu Win Oscars 2023: साउथ के जाने-माने एक्टर राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म आरआरआर ने 95वें ऑस्कर अवॉर्ड शो में धमाल मचा दिया है। फिल्म के गाने ‘नाटू नाटू’ ने ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिसके बाद से लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म आरआरआर का सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला गाना ‘नाटू नाटू’ ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट हुआ था। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म की टीम के साथ-साथ फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। इसके बाद ये गाना सोशल मीडिया पर छा गया है।
एस एस राजामौली की 'आरआरआर' ने एक बार फिर से दुनियाभर में इतिहास रच दिया है। विदेशों में लगातार अपनी सफलता का परचम लहरा रही 'आरआरआर' के गाने 'नाटू-नाटू' को अन्य हॉलीवुड गानों के साथ 'ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023' के लिए नॉमिनेट किया गया था।
नाटू-नाटू ने इस गाने को किया पीछे
एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'आरआरआर' के 'नाटू-नाटू' गाने का खुमार देसी फैंस के साथ-साथ विदेशी फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। ये गाना 'गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड' और बेस्ट क्रिटिक च्वाइस अवॉर्ड पहले ही अपने नाम कर चुका है।
अब इस गाने ने ऑस्कर 2023 अवॉर्ड फंक्शन में हॉलीवुड गानों को पछाड़कर एक नया इतिहास रच दिया है। राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर इस गाने ने जिन गानों को पीछे छोड़ा है, उसमें अप्लॉज, होल्ड माय हैंड, लिफ्ट मी अप और दिस इज अ लाइफ जैसे चार्टबस्टर गाने शामिल थे।
आरआरआर ने फिर रचा इतिहास
राम चरण, अलिया भट्ट, अजय देवगन और जूनियर एनटीआर की फिल्म आरआरआर एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। जिसकी वजह फिल्म का गाना 'नाटू-नाटू' है। जब से ये गाना ऑस्कर अवार्ड की ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट हुआ था, तब से सुर्खियों में बना हुआ है। इसी बीच अब इस गाने ने एक इतिहास रच दिया है। फिल्म आरआरआर के इस गाने ने बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस से पहले इस गाने ने गोल्डन ग्लोब अवार्ड अपने नाम किया था। जिसके बाद से माना जा रहा था कि ये गाना ऑस्कर अवार्ड भी जीत सकता है।
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल
एस एस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। इस फिल्म की कुल कमाई 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की थी। आपको बता दें कि ये फिल्म 24 मार्च 2022 को रिलीज हुई थी। ये फिल्म रिलीज होने के बाद से ही लगातार चर्चा में बनी हुई थी। साउथ की इस फिल्म में बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अजय देवगन ने भी कैमियो किया था। फिल्म आरआरआर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
Disclaimer : इस खबर को पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन या इंटरनेट पर रीसर्च ज़रूर कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि tellysky.com द्वारा नहीं की गई है यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है और इसे मनोरंजन के लिए तैयार किया गया है।