नहीं रहे मलयाली एक्टर इनोसेंट, 75 साल की उम्र में कहा अलविदा, लंबे समय से थे बीमार

Innocent Death : साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, मलयाली फिल्मों के वेटरन एक्टर और राजनेता इनोसेंट (Innocent) का निधन हो गया है। उन्होंने 75 साल की उम्र में 26 मार्च को अंतिम सांस ली है। इनोंसेट को कोरोना हो गया था और वह अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही थी और इलाज के दौरान उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। इनोसेंट को दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।
इनोसेंट का फिल्मी करियर
इनोसेंट का फिल्मी करियर 5 दशक का रहा है। उन्होंने साल 1972 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और उनकी आखिरी फिल्म साल 2022 में आई थी। इनोसेंट फिल्मी दुनिया में तो एक्टिव थे ही और इसके साथ ही उन्होंने राजनैतिक क्षेत्र में भी किस्मत आजमाई थी। इनोसेंट ने साल 2014 में लोकसभा का चुनाव लड़ा और संसद पहुंचे थे। हालांकि, साल 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इनोसेंट एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट के अध्यक्ष भी रहे हैं। इनोसेंट की फैमिली में उनकी पत्नी और दो बच्चों हैं।
इनोसेंट के निधन पर साउथ स्टार्स ने जताया शोक
इनोसेंट को 3 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और तब से उनका इलाज चल रहा था। इनोसेंट ने 26 मार्च को दुनिया से अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर जैसे सोशल मीडिया पर आई तो लोग स्तब्ध रह गए। इनोसेंट के निधन के बाद आम से लेकर खास तक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन, दुलकर सलमान, खुशबू सुंदर सहित तमाम साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने इनोसेंट को श्रद्धांजलि दी है। गौरतलब है कि इनोसेंट को साल 2012 में कैंसर होने का पता चला था। साल 2015 में उन्होंने बताया था कि वह कैंसर से ठीक हो चुके हैं।
एक्टर इनोसेंट का निधन
कई दिनों तक बीमारी से जूझने के बाद एक्टर ने दुनिया को अलविदा कहा. उनकी उम्र 75 साल थी. एक्टर के निधन की खबर से सेलेब्स और फैंस के बीच गम का माहौल है. सोशल मीडिया पर सुबह-सुबह दिग्गज एक्टर की मौत की खबर जानकर हर कोई हैरान रह गया है. फैंस और फिल्मी सेलेब्स एक्टर को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं. केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने लेजेंडरी एक्टर के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है. एक्टर दुलकर सलमान, मोहनलाल, पृथ्वीराज, खुशबू सुंदर समेत सेलेब्रिटीज ने इनोसेंट को श्रद्धांजलि दी है.
Disclaimer : इस खबर को पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन या इंटरनेट पर रीसर्च ज़रूर कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि tellysky.com द्वारा नहीं की गई है यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है और इसे मनोरंजन के लिए तैयार किया गया है।