Janhvi Kapoor: बर्थडे पर सामने आया NTR 30 से जाह्नवी का फर्स्ट लुक, RRR एक्टर संग साउथ में करेंगी डेब्यू

 
NTR 30

Janhvi Kapoor First Look From NTR30: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आज यानी 6 मार्च को अपना 26वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस स्टार्स से लेकर फैंस तक बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। जाह्नवी कपूर अपने बर्थडे के दिन सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। इसी बीच जाह्नवी कपूर के जन्मदिन पर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानने के बाद फैंस खुश हो गए है। अभी तक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है था जाह्नवी कपूर साउथ की फिल्म एनटीआर30 में नजर आने वाली है। लेकिन इसको लेकर अधिकारिक ऐलान नहीं हुआ था, लेकिन अब मेकर्स ने इसको लेकर घोषणा कर दी है।

फिल्म से जारी हुआ जाह्नवी कपूर का पोस्टर

साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म एनटीआर30 (NTR30) से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के बर्थडे के मौके पर फैंस को तोहफा दिया है। मेकर्स ने फिल्म से एक्ट्रेस का पहला लुक जारी किया है। फिल्म से सामने आए इस पोस्टर जाह्नवी कपूर साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। जाह्नवी कपूर इस पोस्टर में किलर पोज देती हुई दिखाई दीं, जो फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। जाह्नवी कपूर ने इस फिल्म के पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। 

ट्विटर पर छाई जाह्नवी कपूर

इस पोस्टर के सामने आने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। जाह्नवी कपूर के इस लुक की ट्विटर पर खूब तारीफ हो रही है। एक्ट्रेस की तस्वीर को शेयर करते हुए फैंस उनको जन्मदिन की बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्देशक कोरताला शिवा की फिल्म एनटीआर30 साल 2024 के अप्रैल महीने में रिलीज होने वाली है। जाह्नवी कपूर के लुक को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं। 

Disclaimer : इस खबर को पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन या इंटरनेट पर रीसर्च ज़रूर कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि tellysky.com द्वारा नहीं की गई है यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है और इसे मनोरंजन के लिए तैयार किया गया है।