Allu Arjun danced on ‘O Antava’ : एक कॉन्सर्ट में अल्लू अर्जुन ने पुष्पा के गाने ‘उ अंटावा’ पर किया धमाकेदार डांस

 
Allu Arjun

Allu Arjun shakes leg on Pushpa song O Antava: इंडियन सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने हाल ही में हैदराबाद में आयोजित डीजे मार्टिन गैरिक्स के फन शो में हिस्सा लिया था। इस कॉन्सर्ट में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे। जहां से सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई थीं। अल्लू अर्जुन साउथ सिनेमा के बड़े सितारे हैं। जो अपनी फिल्म पुष्पा के ब्लॉकबस्टर होने के साथ ही देश के अगले पैन इंडिया सुपरस्टार बन चुके हैं। अल्लू अर्जुन ने इस इवेंट नाइट में पहुंचकर चार चांद लगा दिए थे। यहां सुपरस्टार ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा के हिट गाने उ अंटावा पर भी डांस किया। जिसका एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म पुष्पा के गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। यहां देखें वीडियो।

पुष्पा 2 के साथ जल्दी लौटेंगे अल्लू अर्जुन

बता दें कि सुपरस्टार अल्लू अर्जुन जल्दी ही निर्देशक सुकुमार की फिल्म पुष्पा के दूसरे भाग के साथ सिल्वर स्क्रीन पर लौटने की तैयारी में हैं। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल भी नजर आएंगे। दोनों ही सितारों के किरदारों ने भी सोशल मीडिया पर खासा बज क्रिएट किया था। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन का एकदम रॉ लुक नजर आया था। जिसमें पुष्पा राज के किरदार में दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया। अब फिल्म के दूसरे भाग में अल्लू अर्जुन के किरदार पुष्पाराज के स्मगलर किंग बनने की कहानी दिखाई जाएगी। 

बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं अल्लू अर्जुन

इतना ही नहीं, इसके बाद सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म को लेकर भी हाथ मिला लिया है। इस फिल्म को भूषण कुमार के बैनर टी-सीरीज के जरिए प्रोड्यूस किया जाएगा। फिल्म के ऐलान के साथ ही इसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है।

Disclaimer : इस खबर को पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन या इंटरनेट पर रीसर्च ज़रूर कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि tellysky.com द्वारा नहीं की गई है यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है और इसे मनोरंजन के लिए तैयार किया गया है।