सोनाली कुलकर्णी के लड़कियों के 'आलसी' कहने पर भड़की उर्फी जावेद, बोलीं- "अमीर पति चाहने में गलत क्या है?"

 
Sonali

Urfi Javed slams Sonali Kulkarni's comment on girls: टीवी सीरियल अदाकारा उर्फी जावेद ने हाल ही में सोनाली कुलकर्णी के उस बयान पर रिेएक्ट किया है जिसमें अदाकारा ने एक मीडिया कॉनक्लेव में लड़कियों के आलसी होने की बात कही थी। अदाकारा ने इस मीडिया कॉनक्लेव में लड़कियों के बारे में बोलते हुए कहा था कि भारत की लड़कियां आलसी होती हैं। अदाकारा ने कहा था, 'लड़कियों को एक ऐसा बॉयफ्रेंड या पति चाहिए जो अच्छा कमाता हो। जिसके पास घर हो। जिसके पास अच्छी गाड़ी हो। जिसके पास एश्योरेंस हो कि उसे इंक्रिमेंट मिलना तय हो।' अब इस कमेंट पर अदाकारा उर्फी जावेद ने करारा जवाब दिया। 

उर्फी जावेद ने लगाई सोनाली कुलकर्णी के बयान की क्लास

अदाकारा उर्फी जावेद ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए लिखा, 'कितने इंसेसिटिव हैं। आपने जो भी कहा। आप भारतीय महिला को आलसी बता रहे हो। जो खुद अपना काम और घर के काम साथ-साथ संभालती हैं। एक अच्छा कमाने वाले पति की मांग करने में क्या गलत है? सालों से आदमियों ने महिलाओं को सिर्फ बच्चे पैदा करने की मशीन के नजरिए से देखा है और हां, इसकी बड़ी वजह दहेज है। महिलाओं आप मांग करने के लिए डरे नहीं। हां, आप ठीक हैं कि महिलाओं को भी काम करना चाहिए। लेकिन ये एक ऐसी प्रिवलेज है जो हर किसी को नसीब नहीं है। आपने भी ये देखा होगा।' 

सोनाली कुलकर्णी ने दी थी महिलाओं को सेल्फ इंडीपेंडेंट बनने की सलाह

अदाकारा सोनाली कुलकर्णी ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा था,'ऐसी स्त्री का निर्माण करिए जो अपने आप के लिए कमा पाएं। जो कह पाएं कि हमें घर में नया फ्रीज लेना है तो आधे पैसे आप दो आधे मैं देती हूं।' अदाकारा ने साफ किया था कि उनका मकसद घरों में झगड़े करवाना नहीं हैं। मगर वो चाहती हैं कि महिलाएं भी अपने दम पर कमाने की ताकत रखें। सोनाली कुलकर्णी ने कहा कि घर के लड़कों पर 18 साल के बाद ही कमाने का प्रेशर रहता है। जबकि लड़कियां 27-28 साल तक ये ही तय नहीं कर पाती हैं कि उन्हें करना क्या है। साथ ही वो लड़कों पर प्रेशर डालती रहती हैं कि उन्हें इंडिया में नहीं फॉरेन में ही हनीमून करना है।

Disclaimer : इस खबर को पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन या इंटरनेट पर रीसर्च ज़रूर कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि tellysky.com द्वारा नहीं की गई है यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है और इसे मनोरंजन के लिए तैयार किया गया है।