मोनालिसा ने RRR के गाने Naatu Naatu पर किया बोल्ड डांस, फैंस ने कहा- सुपर डांसर हीरोइन

Monalisa Dance On Natu Natu Song: एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) अपने बोल्ड अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरती हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अपने फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं। हाल ही में मोनालिसा का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बिग बॉस 10 फेम मोनालिसा 'नाटू नाटू' गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। बता दें कि एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' ने ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। अब 'नाटू नाटू (Natu Natu Song)' गाने का खुमार सेलेब्स के भी सिर चढ़कर बोल रहा है।
मोनालिसा ने मेकअप रूम में किया 'नाटू नाटू पर डांस
इस वीडियो में मोनालिसा (Monalisa) अपने मेकअप रूम में 'नाटू नाटू' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा येलो कलर की शॉर्ट फ्लोलर ड्रेस पहनकर 'नाटू नाटू' पर जबरदस्त डांस कर रही हैं। वीडियो में मोनालिसा के एक्सप्रेशंस और डांस स्टेप्स बेहद ही जबरदस्त लग रहे हैं। 'आरआरआर (RRR)' के गाने पर मोनालिसा का यह डांस लोगों को बहुत पसंद आ रहा है और फैंस एक्ट्रेस की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोग मोनालिसा को उनके डांस के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं।
ट्रोल हुईं मोनालिसा
एक यूजर ने मोनालिसा के डांस की तारीफ करते हुए लिखा, "बहुत ही शानदार डांस, भोजपुरी की सबसे हॉट एक्ट्रेस।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "पूरे देश के लिए सबसे गर्व करने वाला गाना।" एक यूजर ने मोनालिसा को ट्रोल करते हुए लिखा, "जब डांस नहीं आता तो आप मत करो।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने मोनालिसा के डांस को ही 'भयानक' बता दिया।
बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 10 में नजर आई थीं। इस शो में मोनालिसा ने अपने डांस और बेबाक अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद मोनालिसा कई टीवी शोज में नजर आईं। मोनालिस को स्टार प्लस के शो 'नजर' से खूब पहचान मिली।
मोनालिसा ने ऑस्कर अवार्ड में धूम मचाने वाले आरआरआर फिल्म के गाने नाटू-नाटू पर डांस किया है। उन्होंने वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे 1 घंटे में 53 लाख के करीब लाइक्स मिले है। वहीं, वीडियो पर कई लोगों ने मजेदार कमेंट भी किया है। उनके वीडियो पर कुल 200 से ज्यादा कमेंट किए गए हैं।
मोनालिसा को कई लोगों ने ट्रोल भी किया है
वहीं, कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया है। एक ने लिखा है, 'जब डांस नहीं आता हो तो नहीं करो आप।' एक ने लिखा है, 'भयानक।' एक ने लिखा है, 'हे भगवान।' वहीं, कई लोगों ने उनके प्रशंसा भी की है। एक ने लिखा है, 'पूरे देश के लिए गौरव करने वाला गाना।' एक ने लिखा है, शानदार।' एक ने लिखा है, हॉट एक्ट्रेस इन भोजपुरी।'
Disclaimer : इस खबर को पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन या इंटरनेट पर रीसर्च ज़रूर कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि tellysky.com द्वारा नहीं की गई है यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है और इसे मनोरंजन के लिए तैयार किया गया है।