UP में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले...योगी सरकार ने टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस किया माफ, यहां जानिए कितना होगा आपको फायदा

 
Yogi

जैसा की आप सभी को मालूम है अभी भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। जो की आने वाले भविष्य को बेहतर दिशा देने के लिए बिल्कुल सही है। ऐसे में चाहे केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार। वो अपनी तरफ से पूरी तरीके से समर्थन कर रहे ताकि लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर और भी अधिक दिलचस्पी दिखाए। जिसके जरिए हाल में उतर प्रदेश के मुख्य मंत्री ने बहुत बड़ा ऐलान किया है। जिसमे उन्होंने कहा है की उतर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों पे किसी भी प्रकार का कोई भी टैक्स नही लिया जाएगा।

इसके साथ ही उनके बुकिंग में भी छूट मिलने वाली है। साथ ही करीब 3 साल तक इलेक्ट्रिक वाहन पे किसी प्रकार की कोई टैक्स नही लिए जायेगा। आपको बता दे की ये फैसला लेने के पीछे प्रदूषण को कम करना है।

हमारे देश में उत्सर्जित हो रहे प्रदूषण में वाहनों द्वारा निकल रहे धुआं का भी बहुत बड़ा हाथ है। वाहनों से उत्सर्जित होने वाले प्रदूषण पे अगर कंट्रोल हो पाया तो हम प्रदूषण को काफी हद तक कम कर पाएंगे। साथ ही पेट्रोल और डीजल पे विदेशी मुद्रा को बर्बाद होने से बचा पाएंगे।

सरकार द्वारा किए गए इस ऐलान से आपको दो पहिया वाहन पे करीब 15 से 20 हजार तक कीमतों में कमी देखने को मिलने वाली है। वही अगर आप चार पहिया वाहन लेते है तो उसमे आपको 1 लाख के आस पास की कमी देखने को मिलने वाली है। तो अब इलेक्ट्रिक वाहनों को लेने से पहले ज्यादा सोचने को आवश्यकता नही होगी। अब आप अपने मन पसन्द इलेक्ट्रिक वाहन को अपने बजट में खरीद पाएंगे।

इस योजना को लागू पिछले वर्ष 2022 के अक्टूबर माह से लागू माना जाएगा। जो व्यक्ति पिछले अक्टूबर के हद वाहन लिए है उन्हे उनके पैसे को वापस किया जायेगा। साथ ही ये योजना करीब 3 से 5 साल तक लागू रहेंगे। देखा जाए तो इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में ये एक बहुत बड़ी कदम साबित हो सकती है।

Disclaimer : इस खबर को पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन या इंटरनेट पर रीसर्च ज़रूर कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि tellysky.com द्वारा नहीं की गई है यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है और इसे मनोरंजन के लिए तैयार किया गया है।