प्रियंका व्हाइट आउटफिट में बेहद लग रही हैं खूबसूरत, एक्ट्रेस हाल ही में निक जोनास संग प्री-ऑस्कर इवेंट का हिस्सा बनीं, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर हो रही वायरल

प्री ऑस्कर इवेंट में निक जोनास संग शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा
Priyanka Chopra In Pre oscar Event 2023: सिनेमा के सबसे बड़े अकाडमी अवॉर्ड यानी ऑस्कर अवॉर्ड (Oscar Awards) को लेकर दुनियाभर के सिनेमाप्रेमी काफी एक्साइडेट हैं। 13 मार्च को लॉस एजेंलिस के डॉल्बी थिएटर में 95वें ऑस्कर अवॉर्ड का आयोजन किया जाएगा। हाल ही में 95वें अकाडमी अवॉर्ड से पहले एक प्री ऑस्कर इवेंट का आयोजन किया गया, जिसमें हॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शिरकत की। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी पति निक जोनास (Nick Jonas) के साथ इस इवेंट में शामिल हुईं। इस दौरान बॉलीवुड की देसी गर्ल ने व्हाइट कलर का आउटफिट पहना हुआ था, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। यहां देखें प्रियंका चोपड़ा के फोटोज।
दरअसल, 23 मार्च को प्रियंका मिंडी कलिंग और कुमैन नानजियानी के साथ अपने कई दक्षिण एशियाई सहयोगियों के साथ एक प्री-ऑस्कर कार्यक्रम की होस्टिंग करने वाली हैं। इस इवेंट में भारत से प्रियंका चोपड़ा के अलावा अंजुला आचार्य, बेला बजरिया और मनीष भी होस्ट करने वाले हैं।
आपको बता दें कि प्रियंका आखिरी बार हॉलीवुड फिल्म 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स' में नजर आई थीं। खबरों के मुताबिक, प्रियंका, शिल्पी सोमाया गौड़ा के नॉवल 'सीक्रेट डॉटर' के ऑनस्क्रीन अडैप्शन में दिखाई देंगी।
बात करें बॉलीवुड की तो प्रियंका आखिरी बार 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आई थीं। अब वो डायरेक्ट फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ लीड रोल में होंगी। प्रियंका के फैंस उन्हें बॉलीवुड फिल्म में देखने के लिए एक्साइटेड हैं।
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। फोटोज में देसी गर्ल व्हाइट कलर के मरमेड आउटफिट में बला की खूबसूरत लग रही हैं।
साउथ एशियन एक्सीलेंस अवॉर्ड्स की तस्वीरें
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की यह तस्वीरें ऑस्कर के साउथ एशियन एक्सीलेंस अवॉर्ड्स नाइट की हैं। इन फोटोज में प्रियंका अपने कातिलाना लुक से कहर ढा रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का आउटफिट
इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट कलर का टू पीस आउटफिट पहना हुआ है। उन्होंने व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ एक फिश कट स्कर्ट पेयर की है।
इस आउटफिट के साथ प्रियंका चोपड़ा ने फर जैकेट पहनी हुई है। इन फोटोज में प्रियंका अपने बोल्ड लुक से कहर ढा रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा की दिलकश अदाओं पर फिदा हुए फैंस
इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा की दिलकश अदाओं पर फैंस भी अपना दिल हार बैठे हैं। प्रियंका की इन तस्वीरों पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
पिंक आउटफिट में प्रियंका चोपड़ा ने ढाया कहर
इस तस्वीर में प्रियंका पिंक कलर के आउटफिट में पोज देती नजर आ रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस अपने बालों को संवार रही हैं।
इस तस्वीर में प्रियंका जबरदस्त अंदाज में फोटोशूट करवा रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस की दिलकश अदाओं और अंदाज की हर कोई तारीफ कर रहा है।
इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास संग रोमांटिक पोज देती नजर आ रही हैं। फोटो में निक और प्रियंका ने एक-दूसरे को गले लगाया हुआ है।
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास एक-दूसरे पर खूब प्यार लुटाते हैं। प्रियंका और निक अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ फोटोज शेयक करते हैं, जो खूब सुर्खियां बटोरते हैं।
Disclaimer : इस खबर को पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन या इंटरनेट पर रीसर्च ज़रूर कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि tellysky.com द्वारा नहीं की गई है यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है और इसे मनोरंजन के लिए तैयार किया गया है।