Zee Cine Awards Winners: आलिया भट्ट बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, तो कार्तिक आर्यन को मिला बेस्ट एक्टर का खिताब

 
Zee Cine Awards

Zee Cine Awards 2023 Winners List : बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर अवॉर्ड शो में से एक जी सिने अवॉर्ड्स 2023 (Zee Cine Awards 2023) का बीती रात आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड फंक्शन के दौरान बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सेलिब्रिटीज ने शिरकत की। इस दौरान आलिया भट्ट, कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी, वरुण धवन, शाहिद कपूर, टाइगर श्रॉफ सहित कई स्टार्स एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दी। जी सिने अवॉर्ड के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। अवॉर्ड फंक्शन के दौरान बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स को अवॉर्ड दिए गए। आइए जानते हैं कि किसे कौन सा अवॉर्ड मिला है। बताते चलें कि अभी तक जी सिने अवॉर्ड्स की ऑफिशियल लिस्ट का अनाउंमेंट नहीं किया गया है। हमें जो जानकारी मिली है उसके आधार पर ये लिस्ट है।

जी सिने अवॉर्ड्स 2023 विनर लिस्ट

बेस्ट एक्टर (मेल): कार्तिक आर्यन (भूल भुलैया 2)
बेस्ट एक्टर (फीमेल): आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी)
बेस्ट फिल्म: द कश्मीर फाइल्स (व्यूअर्स चॉइस)
बेस्ट एक्ट्रेस: आलिया भट्ट (डार्लिंग्स)
व्यूअर्स चॉइस बेस्ट एक्टर: अनुपम खेर (द कश्मीर फाइल्स)
परफॉर्मर ऑफ द ईयर (मेल): वरुण धवन (जुग जुग जियो और भेड़िया)
परफॉर्मर ऑफ द ईयर (फीमेल): कियारा आडवाणी (जुग जुग जियो और भूल भुलैया 2)
बेस्ट डेब्यू: रश्मिका मंदाना (गुडबाय)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल): अनिल कपूर (जुग जुग जियो)

जी सिने अवॉर्ड 2023 का टेलिकास्ट

बता दें कि जी सिने अवॉर्ड्स 2023 का टेलिकास्ट शनिवार शाम 7:30 को टेलिकास्ट जी सिनेमा और जी टीवी पर किया जा रहा है। इस अवॉर्ड फंक्शन को बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना कर रहे हैं। जी सिने अवॉर्ड में आलिया भट्ट, कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी, वरुण धवन, शाहिद कपूर, टाइगर श्रॉफ के अलावा बोनी कपूर, विवेक अग्निहोत्री, राजकुमार संतोषी और अयान मुखर्जी सहित तमाम फिल्ममेकर्स नजर आए।

Disclaimer : इस खबर को पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन या इंटरनेट पर रीसर्च ज़रूर कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि tellysky.com द्वारा नहीं की गई है यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है और इसे मनोरंजन के लिए तैयार किया गया है।