जब फीमेल फैन ने कॉन्सर्ट में Nick Jonas पर सरेआम फेंकी थी ब्रा, फिर प्रियंका चोपड़ा के लगी हाथ, वीडियो वायरल

Priyanka Chopra Old Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopa) और निक जोनास (Nick Jonas) आए दिन सुर्खियां बटोरते हैं। निक और प्रियंका एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और दिन ब दिन दोनों का प्यार बढ़ता ही जा रहा है। पिछले साल प्रियंका और निक पैरेंट्स बने हैं। दोनों ने सरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी का दुनिया में स्वागत किया। बता दें कि निक और प्रियंका ने मई 2018 में शादी रचाई थी। दोनों की शादी बड़े ही धूमधाम से भारत में पहले हिंदू और फिर क्रिश्चन रीति-रिवाजों से हुई थी। निक और प्रियंका की शादी को पूरे चार साल हो गए हैं। अब इसी बीच निक और प्रियंका का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रियंका ने ब्रा को उठाया और उसे अपने कंधे से ऊपर उठाकर हंसने लगीं। इस घटना को देख प्रियंका के आसपास मौजूद लोग भी जोरों से हंसने लगे। अब प्रियंका चोपड़ा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही रूसो ब्रदर्स की सीरिज 'सिटाडेल' में नजर आने वाली हैं। इस सीरिज में प्रियंका की जोड़ी रिचर्ड मेडन के साथ जमेगी। दो हफ्ते पहले सीरिज का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें प्रियंका का एक्शन अवतार लोगों को बहुत पसंद आया। यह सीरिज 28 अप्रैल को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी।
निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा का यह वीडियो साल 2019 का है। जब एक कॉन्सर्ट के दौरान एक फैन ने निक की तरफ अपनी ब्रा फेंकी थी लेकिन प्रियंका ने उसे पकड़ लिया था। दरअसल साल 2019 में एक जोनास ब्रदर्स का एक कॉन्सर्ट था, जिसे प्रियंका के साथ-साथ निक के पैरेंट्स ने भी अटैंड किया था। जैसे ही कॉन्सर्ट खत्म हुआ तो निक और उनके भाई स्टेज से जाने लगे। प्रियंका भी निक के पैरेंट्स के साथ स्टेज से निकल ही रहीं थीं कि इस दौरान उन्हें जमीन पर एक सफेद ब्रा पड़ी मिली।
प्रियंका चोपड़ा ने दिया ये फनी रिएक्शन
लेकिन हैरानी की बात ये है कि इस ब्रा को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नाराजगी जाहिर नहीं की बल्कि भरी महफिल में सबके सामने वह उसे अपने कंधो पर उठाकर हंसने लगी। वहीं कॉन्सर्ट में मौजूद अन्य लोग भी उन्हें देखकर दंग रह गए। तो कुछ लोग इस घटना को देखकर जोर-जोर से हंसने लगे। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा का यह थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Disclaimer : इस खबर को पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन या इंटरनेट पर रीसर्च ज़रूर कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि tellysky.com द्वारा नहीं की गई है यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है और इसे मनोरंजन के लिए तैयार किया गया है।