सोनम कपूर 8 महीने के बेटे वायु को अभी से पढ़ा रही हैं किताब, आनंद आहूजा ने बीवी के लिए बांधे तारीफों के पुल

सोमन कपूर ने परिवार संग की मस्ती
बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अनिल कपूर की बेटी सोमन कपूर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी रहती हैं। सोनम कपूर अक्सर अपने बेटे वायु की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। इसी बीच सोनम कपूर ने कुछ नई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सोनम कपूर के साथ-साथ उनके पति आनंद आहूजा भी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में आनंद आहूजा अपने बेटे वायु को गोद में लिए दिखाई दिए। तो चलिए देखते है सोनम कपूर द्वारा शेयर की गईं ये नई फोटोज।
परिवार संग घूमने निकलीं सोनम कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इस तस्वीर में अपने बेटे वायु और पति आनंद आहूजा के साथ दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में वो अपने परिवार के साथ घूमती हुई दिखाई दे रही हैं।
सोनम कपूर इस वक्त अपने मदरहुड को खूब जमकर इंजॉय करती दिख रही हैं। सोनम कपूर ने अपने बेटे की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें पूरी फैमिली साथ में वीकेंड पर क्वॉलिटी टाइम बिताती दिख रही हैं। सोनम ने एकसाथ कई तस्वीरें शेयर की हैं,जिनमें से एक फोटो सबका ध्यान खूब खींच रहा है।
सोनम कपूर ने कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें पापा के गोद में बेटा वायु नजर आ रहा है। इसमें एक छोटा सा क्लिप भी है जिसमें अपने लाडले को गले लगाकर पापा आनंद आहूजा उसे कम्फर्ट देने की कोशिश कर रहे हैं। सोनम कपूर ने जो सबसे आखिरी तस्वीर शेयर की है, उसपर सभी की निगाहें थम गई हैं।
8 महीने के बेटे वायु को सोनम स्टोरी बुक पढ़ा रही हैं
इस तस्वीर में करीब 8 महीने के अपने बेटे वायु को सोनम स्टोरी बुक पढ़ाने की कोशिश कर रही हैं। मजेदार ये है कि उनका इतना छोटा सा बच्चा भी किताबों पर नजरें गड़ाए दिख रहा है। सोनम की इसी तस्वीर पर इंडस्ट्री के फ्रेंड्स और फैन्स ने भी काफी कॉमेंट्स किए हैं।आनंद आहूजा ने दिल खोलकर की सोनम की तारीफ
सोनम की इस तस्वीर पर खुद उनके हसबैंड आनंद आहूजा ने भी कॉमेंट किया है। उन्होंने लिखा है- इस फीलिंग को कैसे बताऊं...और तुम्हारी प्रशंसा और मैजिक की तारीफ करूं। इस फोटो पर नानी सुनीता कपूर ने भी अपनी बेटी और नाती की तस्वीर पर प्यार बरसाया है।सोनम कपूर सुजॉय घोष की 'ब्लाइंड' में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर सुजॉय घोष की 'ब्लाइंड' में नजर आनेवाली हैं। यह फिल्म इसी नाम से आई कोरियन थ्रिलर फिल्म की ऑफिशियल रीमेक है। इस फिल्म में सोनम के अलावा विनय पाठक, पूरब कोहली अहम रोल में हैं।
Disclaimer : इस खबर को पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन या इंटरनेट पर रीसर्च ज़रूर कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि tellysky.com द्वारा नहीं की गई है यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है और इसे मनोरंजन के लिए तैयार किया गया है।