Sonali Kulkarni on Girls: सिंघम एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो लड़कियों के बारे में बात करती आ रही नजर

 
Sonali kulkarni

सोनाली कुलकर्णी का वीडियो हुआ वायरल

हाल ही में सोनाली कुलकर्णी ने एक इंटरव्यू दिया था जिसका वीडियो अब सामने आया है। इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि सोनाली ने काफी सही बात कही है इसलिए अधिकतर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में सोनाली कहती हैं, भारत में बहुत सारी लड़कियां आलसी हैं। उनको ऐसा बॉयफ्रेंड या पति चाहिए जिसके पास अच्छी नौकरी हो। जिसके पास घर हो लेकिन उस लड़की में इतनी हिम्मत नहीं है कि वो कह पाए कि मैं क्या करूंगी जब तुम मुझसे शादी करोगे. मैं आप सभी से कहना चाहती हूं कि अपने घर में ऐसी स्त्रियों का निर्माण कीजिए, जो काबिल हों। जो अपने आप के लिए कमा पाएं। जो कह पाएं कि हां हमें नया फ्रिज लेना है ना, आधे पैसे तुम दो आधे पैसे मैं दूंगी।

Sunali Kulkarni Viral Video: सिंघम और दिल चाहता है जैसी फिल्मों में काम करने वाली अदाकारा सोनाली कुलकर्णी अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। सोनाली कुलकर्णी हर मुद्दे पर अपनी बात रखती हैं। इस बीच सोनाली कुलकर्णी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो लड़कियों के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। वीडियो में सोनाली कहती है कि आजकल लड़कियां बहुत आलसी हो गई हैं। वो आर्थिक रूप से सिर्फ अपने बॉयफ्रेंड या होने वाले पति पर निर्भर रहना चाहती हैं। इसके अलावा भी सोनाली कुलकर्णी ने कई खुलासे किए हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं सोनाली कुलकर्णी ने लड़कियों के बारे में और क्या कहा...

सोनाली कुलकर्णी ने अपने पति के बारे में कही ये बात

सोनाली कुलकर्णी ने अपने पति के बारे में बात करते हुए कहा कि मेरे पति 20 साल की उम्र से ही नौकरी कर रहे हैं। वहीं लड़कियां 25-27 साल की होने तक भी सोचती रहती हैं कि क्या करना है। उन्होंने आगे कहा कि लड़कियों को सिर्फ खाना नहीं बनाना चाहिए. बल्कि उससे आगे की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए। सोनाली कुलकर्णी के इस वीडियो को देखने के बाद आपकी क्या राय है हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Disclaimer : इस खबर को पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन या इंटरनेट पर रीसर्च ज़रूर कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि tellysky.com द्वारा नहीं की गई है यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है और इसे मनोरंजन के लिए तैयार किया गया है।