Shah Rukh Khan: रिलीज से पहले ही लीक हुआ शाहरुख खान की ‘जवान’ का फाइट सीन? फैंस बोले- एक और ब्लॉकबस्टर

 
Jawan

Shah Rukh Khan Jawan Scene Leak : बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की साल 2023 की शुरुआत काफी अच्छी रही है। उनकी फिल्म 'पठान' ने भारत में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा और वर्ल्ड वाइड 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। गौरतलब है कि शाहरुख खान ने बड़े पर्दे पर लीड एक्टर के तौर पर 4 साल के बाद वापसी और बॉक्स ऑफिस पर सफल रहे। शाहरुख खान की दो फिल्में 'जवान' (Jawan) और 'डंकी' भी साल 2023 में रिलीज होनी हैं। शाहरुख खान अपनी दोनों आने वाली फिल्मों से 'पठान' की तरह कमाई करने की उम्मीद रहेगी। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रही है। जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की है। 

हाल ही में, शाहरुख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह फाइट करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में शाहरुख जोरदार एक्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो तीन सेकेंड की है, जिसे देख फैंस लगातार कयास लगा रहे हैं कि यह शाहरुख की आगामी फिल्म ‘जवान’ का सीन है। यह वीडियो क्लिप सामने आने के बाद लगातार जवान ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है।

'जवान' का सीन लीक होने का दावा

सोशल मीडिया पर एक क्लिप सामने आई है जिसको लेकर कहा जा रहा है कि शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का एक्शन सीन लीक हो गया है। हालांकि, इस क्लिप को डिलीट कर दिया गया है। बताते चलें कि इस क्लिप में शाहरुख खान एक्शन अवतार में लोगों की बेल्ट से जमकर पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं। इस क्लिप को देखने के बाद फैंस फिल्म 'जवान' के लिए एक्साइटेड हो गए हैं और इसको लेकर कमेंट कर रहे हैं। शाहरुख खान के अधिकतर फैंस का कहना है कि 'जवान' तो 'पठान' से भी अच्छी होगी और उससे ज्यादा कमाई करेगी।

'जवान' 2 जून को होगी रिलीज

एटली कुमार के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'जवान' 2 जून, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म शाहरुख खान और एटली कुमार पहली बार काम कर रहे हैं। फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, योगी बाबू, रिद्धि डोगरा और सुनील ग्रोवर भी नजर आएंगे। शाहरुख खान की ये पहली पैन इंडिया फिल्म है। शाहरुख खान डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में भी नजर आएंगे।

Disclaimer : इस खबर को पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन या इंटरनेट पर रीसर्च ज़रूर कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि tellysky.com द्वारा नहीं की गई है यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है और इसे मनोरंजन के लिए तैयार किया गया है।