Alia Bhatt को दादा साहेब अवॉर्ड मिलने पर Ranbir Kapoor ने जताई खुशी, बोले- 'वो पूरी तरह डिजर्विंग हैं', मै नहीं करता डिजर्व'

 
Alia Bhatt

Ranbir Kapoor on Dadasaheb Phalke award: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का प्रमोशन जोरों शोरो से कर रहे हैं। यह मूवी 8 मार्च को रिलीज होने वाली है। हाल ही में रणबीर कपूर को ब्रह्मास्त्र में उनकी अदाकारी के लिए बेस्ट एक्टर के दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया था। इसी पर पहली बार रणबीर कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। दरअसल, रणबीर कपूर एक इवेंट में अपनी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का प्रमोशन कर रहे थे। इस दौरान रणबीर कपूर ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलने पर कहा कि वो ये डिजर्व नहीं करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कई और बातें भी कही हैं। 

रणबीर कपूर ने की आलिया भट्ट की तारीफ

रणबीर कपूर से उनके और आलिया भट्ट के बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार जीतने के बारे में पूछा गया था। इसपर रणबीर ने कहा, इस सम्मान के लिए बहुत आभारी हूं। मुझे नहीं लगता कि मैं 'ब्रह्मास्त्र' के लिए पूरी तरह से इसके लायक हूं। वो बहुत बड़ी कुछ एक्टिंग परफॉरमेंस नहीं थी। वहीं रणबीर ने आलिया भट्ट की तारीफ करते हुए कहा, आलिया भट्ट फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए पूरी तरह से इस सम्मान की हकदार हैं। आलिया ने इस फिल्म में शानदार एक्टिंग की थी।' रणबीर कपूर के इस क्लिप पर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। लोग उनके इस अंदाज को देख काफी प्रभावित हुए है। 

श्रद्धा कपूर संग रोमांस करेंगे रणबीर कपूर

बताते चलें कि रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार किसी मूवी में साथ नजर आने वाले हैं। लव रंजन के डायरेक्शन में बनी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का सभी को बेसब्री से इंतजार है। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के अलावा इस मूवी में डिंपल कपाड़िया, बोनी कपूर, अनुभव सिंह बस्सी, मोनिका चौधरी जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि मूवी में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की केमिस्ट्री देखने लायक होने वाली है। वहीं फिल्म में दोनों ने कुछ बोल्ड सीन्स भी दिए है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि रणबीर और श्रद्धा की तू झूठी मैं मक्कार कितना बिजनेस कर पाती है। इसपर आपकी क्या राय है हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

 Disclaimer : इस खबर को पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन या इंटरनेट पर रीसर्च ज़रूर कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि tellysky.com द्वारा नहीं की गई है यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है और इसे मनोरंजन के लिए तैयार किया गया है।