शाहिद कपूर के पीछे दीवानी थीं राजकुमार की बेटी:खुद को उनकी पत्नी बताने लगी थीं, परेशान होकर शाहिद ने दर्ज कराई थी शिकायत

 
Shahid Kapoor

Shahid Kapoor Lodge FIR Against This Stars Kid: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अभी हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज फर्जी को लेकर काफी चर्चा में बने हुए है। शाहिद कपूर की इस सीरीज की खूब तारीफ हो रही है। इसी बीच शाहिद कपूर एक पुरानी खबर को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस खबर ने शाहिद कपूर के फैंस को हैरान कर दिया है। ये खबर शाहिद कपूर और बड़े सुपरस्टार की बेटी से जुड़ी हुई है। इस सुपरस्टार की बेटी शाहिद कपूर से एकतरफा प्यार करने लगी थीं। इस एक्ट्रेस की हरकतों से परेशान होकर शाहिद कपूर ने पुलिस में शिकायत तक की दी थी। 

शाहिद ने परेशान होकर दर्ज करवा दी थी एफआईआर

वास्तविकता पंडित ने शाहिद कपूर के घर के पास में घर ले लिया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जब भी शाहिद अपने घर से बाहर निकलते थे, तब वास्तविकता पंडित उनका पीछा करने लग जाती थीं। कई बार तो वास्तविकता पंडित शाहिद कपूर की गाड़ी के बोनट पर बैठ जाती थीं। इन सब चीजों से परेशान होकर शाहिद कपूर ने वास्तविकता पंडित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक वास्तविकता पंडित ने शाहिद को देखने के लिए एक्टिंग, डांस और फिटनेस क्लासेस सब छोड़ दी थी।

खुद को शाहिद कपूर की पत्नी बताती थी इस सुपरस्टार की बेटी

शाहिद कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। शाहिद कपूर के मीरा संग शादी करने के पहले कई अफेयर रहे हैं। लेकिन एक सुपरस्टार की बेटी शाहिद कपूर के इस तरफ पीछे पड़ गई थी, जिस से एक्टर परेशान हो गए थे। ये कोई और नहीं बॉलीवुड के सुपरस्टार राज कुमार की बेटी वास्तविकता पंडित थीं। रिपोर्ट के मुताबिक शाहिद और वास्तविकता की पहली मुलाकात डांस क्लास में हुई थी। वास्तविकता पहली नजर में ही शाहिद को दिल दे बैठी थीं। रिपोर्ट के मुताबिक वो लोगों को अपने आप को शाहिद कपूर की पत्नी तक बताती थीं।

शाहिद की कार के बोनट पर बैठ जाती थीं
रिपोर्ट्स की मानें तो वास्तविकता पंडित ने शाहिद के घर के पास ही अपना भी घर ले लिया था। शाहिद जब भी घर से बाहर निकलते, वास्तविकता उनका पीछा करने लगती थीं। यहां तक ​​कि वो शाहिद की कार की बोनट पर भी बैठ जाया करती थीं।

हालांकि वास्तविकता का ये प्यार एकतरफा था। शुरुआत में तो शाहिद ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया लेकिन जब वो पूरी तरह परेशान हो गए तो उन्होंने वास्तविकता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। तब कहीं जाकर वास्तविकता ने शाहिद का पीछा करना छोड़ा।

Disclaimer : इस खबर को पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन या इंटरनेट पर रीसर्च ज़रूर कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि tellysky.com द्वारा नहीं की गई है यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है और इसे मनोरंजन के लिए तैयार किया गया है।