Quick Style: नॉर्वेजियन बॉयज के साथ हिट ट्रैक सॉन्ग पर डांस करते नजर आए एक्टर Suniel Shetty

Suniel Shetty Dance With Quick Style Video: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) इन दिनों अपनी फिल्म हेरा फेरी 3 और वेब सीरीज 'हंटर - टूटेगा नहीं तोड़ेगा' को लेकर काफी चर्चा में बनी हुए है। इसी बीच 'हंटर - टूटेगा नहीं तोड़ेगा' एक्टर सुनील शेट्टी का एक वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सुनील शेट्टी के इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। इस वीडियो में सुनील शेट्टी एकदम अलग लुक में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सुनील शेट्टी नॉर्वेजियन डांस ग्रुप 'क्विक स्टाइल' (Quick Style) के साथ दिखाई दे रहे हैं।
सुनील शेट्टी ने किया डांस
नॉर्वेजियन डांस ग्रुप 'क्विक स्टाइल' के वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा जाते है। अभी हाल ही में नॉर्वेजियन डांस ग्रुप 'क्विक स्टाइल' ने विराट कोहली संग डांस किया था, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था। इसके बाद अब नॉर्वेजियन डांस ग्रुप ने बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सुनील शेट्टी के साथ डांस किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा रहा है। सुनील शेट्टी 'आंखो में बेस हो तुम' गाने पर डांस करते दिखें। इस वीडियो पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स भी कमेंट करते हुए दिखाई दिए। फैंस इस वीडियो पर फैंस लुटाते हुए दिखाई दिए।
अथिया-अहान ने दिया ये रिएक्शन
सुनील शेट्टी के इस डांस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी और बेटी अथिया शेट्टी ने इस वीडियो पर कमेंट किया है। अथिया शेट्टी ने इस वीडियो कमेंट करते हुए लिखा 'बेस्ट' इसके साथ हंसने वाले इमोजी भी बनाए। तो वहीं अहान ने इस वीडियो की तारीफ की। सुनील शेट्टी के इस वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
बता दें, दो भाइयों सुलेमान मलिक और बिलाल मलिक ने अपने बचपन के दोस्त नासिर सिरीखान के साथ 2006 में 'क्विक क्रू' बनाया. उन्होंने कई डांस कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया.
2009 में उन्होंने 'नॉर्वेज़ गॉट टैलेंट' जीता. इसके बाद, उन्होंने 'क्विक स्टाइल स्टूडियो' नाम से एक डांस स्टूडियो शुरू किया, जिसमें अब 200 से अधिक सदस्य हैं.
Disclaimer : इस खबर को पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन या इंटरनेट पर रीसर्च ज़रूर कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि tellysky.com द्वारा नहीं की गई है यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है और इसे मनोरंजन के लिए तैयार किया गया है।