Malaika Arora Poses With Arjun Kapoor : मलाइका अरोड़ा ने अपनी मां के जन्मदिन के मौके पर बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग दिया प्यारा पोज, मलाइका अरोड़ा ने इसकी झलक सोशल मीडिया पर दिखाई

 
Arjun Kapoor

Malaika Arora And Arjun Kapoor Picture : बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आए दिन चर्चाओं में रहती हैं। अब अपने पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा खबरों में रहती हैं। मलाइका अरोड़ा की मां जॉयस अरोड़ा ने हाल ही में अपना 70वां जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर एक बर्थडे पार्टी रखी गई थी और तमाम बॉलीवुड सितारे इसमें शामिल हुए थे। वहीं, मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) भी इस पार्टी में पहुंचे थे। दरअसल, मलाइका अरोड़ा अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी मां जॉयस अरोड़ा की बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें एक तस्वीर में वह अर्जुन कपूर के साथ दिखाई दे रही हैं।  

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की तस्वीर

मलाइका अरोड़ा ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें उनकी मां जॉयस अरोड़ा के जन्मदिन के जश्न की हैं। इन्हीं में से एक तस्वीर में मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर और फैशन डिजाइनर विक्रम फड़नीस के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा ने स्टोरी के साथ लिखा, 'संभालने के लिए बहुत हॉटनेस है। बताते चलें कि मलाइका अरोड़ा की मां जॉयस अरोड़ा की बर्थडे पार्टी में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान सहित तमाम स्टार्स पहुंचे थे। गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की ये तस्वीर उस समय आई है जब इन दोनों सगाई की खबरें आ रही हैं। 

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिलेशनशिप

बताते चलें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बीते करीब 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ये कपल अक्सर एक साथ वैकेशन और डिनर डेट पर जाते हुए स्पॉट होता है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर एक साथ पार्टी में शामिल होते हैं। ये कपल सोशल मीडिया पर आए दिन एक-दूसरे पर प्यार लुटाता रहते हैं। बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा कई बार एज गैप को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाते हैं। हालांकि, दोनों को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

Disclaimer : इस खबर को पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन या इंटरनेट पर रीसर्च ज़रूर कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि tellysky.com द्वारा नहीं की गई है यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है और इसे मनोरंजन के लिए तैयार किया गया है।