मां Priyanka Chopra के साथ पहली बार ननिहाल आई नन्ही Malti, क्यूटनेस से लबालब हैं ये तस्वीरें और वीडियोज

Priyanka Chopra Arrived In Mumbai With Husband And Daughter: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपनी बेटी मालती मैरी और पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ मुंबई पहुंचीं। एक्ट्रेस बेटी मालती को गोद में लेकर एयरपोर्ट से बाहर निकलीं। उनकी झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ एयरपोर्ट के बाहर लगी थी। खास बात तो यह है कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बेटी को गोद में लेकर मीडिया के सामने एक से एक पोज भी दिये। इतना ही नहीं, उन्होंने निक जोनास के साथ भी जमकर फोटोज क्लिक कराईं। प्रियंका चोपड़ा को मुंबई में देखकर फैंस भी बेहद खुश नजर आए। उन्होंने एक्ट्रेस को क्वीन बताया, साथ ही उनका जमकर स्वागत भी किया।
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को मुंबई में देख फैंस खुश दिखाई दिये। एक यूजर ने लिखा, "हमारी क्वीन वापिस अपने शहर आ गई।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "भारत की सबसे बड़ी स्टार वापिस आ गई है।" हालांकि कुछ यूजर्स ने प्रियंका चोपड़ा पर निशाना भी साधा। दरअसल, प्रियंका ने मालती को जिस हिसाब से गोद में पकड़ा था, वह तरीका लोगों को पसंद नहीं आया। ऐसे में यूजर्स ने कमेंट किया, "इन्हें बच्चा भी ढंग से पकड़ना नहीं आता।"
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति निक जोनस (Nick Jonas) कई बार मुंबई आ चुके हैं। लेकिन यह पहली बार है जब प्रियंका और निक अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ मुंबई पहुंचे। दोनों ने एयरपोर्ट से बाहर निकलकर पैपराजी को ढेर सारे पोज दिये। अपने शहर लौटकर प्रियंका चोपड़ा बेहद खुश नजर आईं। एक्ट्रेस पिंक हाई स्लिट ड्रेस में दिखीं, जो उनपर जच भी रही थी। वहीं निक जोसन ब्लैक हुडी, डेनिम जींस और ऑरेंज कैप में नजर आए। प्रियंका और उनकी बेटी को साथ में देखकर फैंस ने भी खूब सारा प्यार लुटाया।
लॉस एंजेलिस में रहती हैं, रेस्त्रां बिजनस भी
प्रियंका चोपड़ा अब निक जोनस के साथ लॉस एंजेलिस में रहती हैं। वह हॉलीवुड के प्राजेक्ट्स के साथ ही रेस्त्रां भी चलाती हैं। उनके रेस्त्रां का नाम 'सोना' है। जो अपने इंडियन खाने को लेकर बहुत पॉपुलर है।
एयरपोर्ट पर प्रियंका ने हाथ जोड़कर किया अभिवादन
प्रियंका चोपड़ा ने एयरपोर्ट पर सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। बेटी मालती के जन्म के दौरान उन्होंने अस्पताल में एक लंबी लड़ाई लड़ी है। प्रियंका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मालती जन्म के साथ ही बहुत क्रिटिकल थी।
Disclaimer : इस खबर को पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन या इंटरनेट पर रीसर्च ज़रूर कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि tellysky.com द्वारा नहीं की गई है यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है और इसे मनोरंजन के लिए तैयार किया गया है।