Karan Johar Priyanka Chopra: इंवेट में दिखी प्रियंका-करण की यारी, क्या उल्टा पड़ गया कंगना रणौत का वार

बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' यानी प्रियंका चोपड़ा इन दोनों मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस अपने हालिया बयान को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस बीच प्रियंका रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका ग्लोबल एपिक स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज 'सिटाडेल' के एशिया पैसिफिक प्रेस कांफ्रेंस के लिए भारत लौटी हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कहा था कि उन्हें इंडस्ट्री काफी परेशान किया गया है। उन्होंने बताया था कि उस वक्त कोई भी निर्माता निर्देशक उन्हें काम नहीं देना चाहते थे। इस बयान के बाद हड़कंप मच गया था और कंगना रणौत ने इस बात का समर्थन करते हुए करण जौहर पर निशाना साधा था, लेकिन आज एक इवेंट में प्रियंका और करण को बातचीत करते देखा गया, जिसके बाद दावा किया जा रहा है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक है।
एक इवेंट के दौरान ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा और फिल्म मेकर करण जौहर आपस में गले मिलते नजर आए हैं। इतना ही नहीं दोनों के बीच लंबी बातचीत भी हुई है। प्रियंका और करण को साथ देखकर ऐसा बिल्कुल भी नहीं लग रहा था कि दोनों के बीच कोई अनबन है। पार्टी में दोनों एक-दूसरे से मुस्कुराकर मिलते दिखाई दी इस बीच प्रियंका के पति निक जोनस भी उनके साथ मौजूद रहे।
करण जौहर के वर्क फ्रंट की बात करे तो उनकी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जूलाई को सिनेमाघरो में रिलीज होनो वाली है। इस फिल्म में एक बार फिर एक्ट्रेस आलिया भट्ट और अभिनेता रणवीर सिंह साथ नजर आने वाले हैं। वहीं, प्रियंका चोपड़ा अपनी हॉलीवुड सीरिज 'सिटाडेल' के प्रमोशन में बिजी हैं।
वीडियो सामने आने के बाद अब कंगना पर काफी सारे सवाल उठ रहे हैं कि क्या कंगना प्रियंका के इस बयान के जरिए करण पर अपना निशाना साध रही थी। क्योकि दोनों के बीच में तो फिलहाल सब ठीक नजर आ रहा है। तो फिर कंगना ने करण का नाम इस मामले से क्यूं और किस वजह से जोड़ा है।
दरअसल, प्रियंका के बयान पर बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रणौत ने उनका सपोर्ट करते हुए फिल्म निर्माता करण जौहर पर निशाना साधा था। दोनों के बीच लंबे समय से कोल्ड वॉर चल रहा है, लेकिन हाल ही में जो तस्वीरें सामने आई हैं वह कुछ और ही कहानी बंया कर रही हैं, जिन्हें देखकर ऐसा लगता है कि क्या कंगना का यह वार इस बार उल्टा पड़ गया है।
गले लगाते हुए करण जौहर और प्रियंका चोपड़ा का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है, जिसे मानव मंगलानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. सामने आए वीडियो में दिखता है कि करण पहले दीपिका और रणवीर सिंह से मिलते हैं. दोनों से बातचीत करते हैं. वहीं रणवीर सिंह के पीछे प्रियंका और निक खड़े हैं.
Disclaimer : इस खबर को पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन या इंटरनेट पर रीसर्च ज़रूर कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि tellysky.com द्वारा नहीं की गई है यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है और इसे मनोरंजन के लिए तैयार किया गया है।