Janvhi Kapoor Birthday : Ex BF के बाद अब रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने जाह्नवी को विश किया बर्थडे, रोमांटिक तस्वीर शेयर कर कंफर्म की रिलेशनशिप

 
Janvhi Kapoor

Shikhar Pahariya Birthday Wish To Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) आज अपना 26वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्रिटीज भी जाह्नवी को बधाइयां दे रहे हैं। अर्जुन कपूर और खुशी कपूर से लेकर एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने भी जाह्नवी कपूर को विश किया है। लेकिन इसी बीच  एक्स बॉयफ्रेंड अक्षत राजन के बाद एक्ट्रेस रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने जाह्नवी कपूर को एक रोमांटिक पोस्ट के जरिए बर्थडे विश किया है। दरअसल शिखर (Shikhar Pahariya) ने जाह्नवी के साथ बीच की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें बी-टाउन का यह रूमर्ड कपल रात के अंधेरे में चांद को निहारता नजर आ रहा है। जाह्नवी कपूर के साथ इस तस्वीर को शेयर करते हुए शिखर ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे।" इसी के साथ उन्होंने दिल का इमोजी भी बनाया है।

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने शिखर का यह पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया है। बता दें कि जाह्नवी और शिखर बीते कुछ महीनों से अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। यह दोनों अक्सर पार्टियों में साथ नजर आते हैं। कई बार शिखर जाह्नवी को पिक करने उनके पिलेट्स क्लास भी पहुंचते हैं। हाल ही में शिखर जाह्नवी कपूर और उनके परिवार के साथ एक्ट्रेस का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए फैमिली ट्रिप पर गए हैं। शिखर की जाह्नवी और उनके परिवार के साथ इन बढ़ती नजदीकियों को देखकर लोग भी कयास लग रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। हालांकि ना तो अभी तक जाह्नवी ने और ना ही शिखर ने अपने रिलेशनशिप की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

शिखर के भाई वीर पहाड़िया ने भी जाह्नवी कपूर को किया विश

शिखर पहाड़िया के भाई वीर पहाड़िया ने भी जाह्नवी कपूर के उनके बर्थडे पर विश किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई जाह्नवी कपूर। आपको बहुत सारा सारा, खुशियां और एडवेंचर मिले। अपनी मेहनत और लगन से हर किसी को इसी तरह प्रेरणा देती रहो। आसमान आपकी लिमिट है। गॉड ब्लेस।"

Disclaimer : इस खबर को पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन या इंटरनेट पर रीसर्च ज़रूर कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि tellysky.com द्वारा नहीं की गई है यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है और इसे मनोरंजन के लिए तैयार किया गया है।