आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया करेंगे कैमियो, भारती सिंह ने इस बात का किया खुलासा

Rocky Aur Raani Ki Prem Kahani: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाले हैं। उनकी यह फिल्म इसी साल जुलाई में रिलीज होगी, जिसके लिए फैंस भी बेहद एक्साइटेड हैं। खास बात तो यह है कि रिलीज से कुछ महीनों पहले ही 'रॉकी रानी की प्रेम कहानी' टीवी के दो दिग्गज सितारों की भी एंट्री हुई है। ये दिग्गज सितारे कोई और नहीं बल्कि कॉमेडी की दुनिया की क्वीन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाच्या हैं। फिल्म में दोनों अहम रोल अदा कर सकते हैं और इस बात की जानकारी भी खुद भारती सिंह ने दी है।
भारती सिंह टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है
भारती सिंह टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। उन्होंने कई टेलीविजन शोज में काम किया है। वह अपने मजेदार कॉमेडी से लोगों का दिल जीत चुकी है। अब भारती सिंह ने अपने शुरुआत के संघर्ष के दिनों को याद किया है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें उनके मोटापे को लेकर अपमानित किया जाता था। अब उन्होंने खुलासा किया है कि वह जल्द बॉलीवुड की फिल्म में नजर आएंगी।
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भारती सिंह और हर्ष लिम्बाच्या कैमियो रोल अदा कर सकते हैं। इस बात की जानकारी देते हुए भारती सिंह ने बताया था कि उन्हें करण जौहर की टीम की ओर से फोन आया था। इस बारे में बात करते हुए भारती सिंह ने कहा, "एक दिन अचानक मेरे पास करण जौहर की टीम की ओर से फोन आया। उन्होंने बताया कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में एक विज्ञापन है, जिसमें वह और हर्ष लिम्बाच्या कैमियो अदा कर सकते हैं।"
भारती सिंह रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में कैमियो करने वाली हैं
भारती सिंह ने खुलासा किया कि वह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में कैमियो करने वाली हैं। भारती सिंह ने इस बारे में बताते हुए कहा हैं, 'एक दिन मुझे करण जौहर की टीम से कॉल आया कि फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में एक एडवर्टाइजमेंट हैभारती सिंह ने बताया कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के सेट पर उन्हें श्रद्धा आर्या भी मिली थीं। बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिम्बाच्या से पहले भी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में कई टीवी सितारों की एंट्री हुई थी। इस लिस्ट में अर्जित तनेजा, सृति झा, जन्नत जुबैर और अर्जुन बिजलानी शामिल हैं।
इस दिन रिलीज होगी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'
बता दें कि आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' इसी साल जुलाई की 28 तारीख को रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर रॉकी खटूरिया का रोल अदा करेंगे, वहीं आलिया भट्ट रानी चटर्जी की भूमिका में दिखाई देंगी। उनके अलावा फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी, टोटा रॉय चौधरी और सास्वत चटर्जी जैसे दिग्गज सितारे भी दिखाई देंगे।
Disclaimer : इस खबर को पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन या इंटरनेट पर रीसर्च ज़रूर कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि tellysky.com द्वारा नहीं की गई है यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है और इसे मनोरंजन के लिए तैयार किया गया है।