Bholaa Trailer: इंतजार हुआ खत्म! इस दिन रिलीज होगा अजय देवगन की 'भोला' का ट्रेलर

 
Bholaa

Ajay Devgn Bholaa Trailer : बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'भोला' (Bholaa) जब से अनाउंस हुई है तब से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म के टीजर और कुछ गाने रिलीज हो चुके हैं। इसके बाद से फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इतजार कर रहे हैं। 30 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली अजय देवगन की फिल्म 'भोला' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है। दरअसल, इस फिल्म का ट्रेलर 6 मार्च यानी सोमवार को रिलीज किया जाएगा। अजय देवगन के साथ फिल्म 'भोला' में तब्बू (Tabu) भी नजर आएंगी।  

अजय देवगन ने बताई फिल्म 'भोला' की ट्रेलर की रिलीज डेट

अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी फिल्म 'भोला' से जुड़े कुछ सीन शेयर किए हैं। अजय देवगन ने इसके साथ बताया है कि फिल्म 'भोला' का ट्रेलर शुक्रवार यानी 6 मार्च को दोपहर 2.18 बजे रिलीज किया जाएगा। इस पोस्ट के बाद लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा है, 'कड़क रे भाई।' एक यूजर ने लिखा है, 'लव यू सो मच अजय सर।' एक यूजर ने लिखा है, 'आग लगा दी।' एक यूजर ने लिखा है, 'हर हर महादेव, सुपरहिट होगी फिल्म।'

फिल्म 'भोला' को अजय देवगन ने किया डायरेक्ट

गौरतलब है कि फिल्म 'भोला' का डायरेक्शन भी अजय देवगन कर रहे हैं। वह इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। अजय देवगन ने पहले भी अपनी कुछ फिल्मों को डायरेक्ट किया है। फिल्म 'भोला' तमिल फिल्म 'कैथी' का रीमेक है। फिल्म 'भोला' में अजय देवगन के साथ तब्बू 9वीं बार नजर आने वाली हैं। अजय देवगन के वर्क फ्रंट की बात करे तो वह फिल्म 'भोला' के अलावा फिल्म 'मैदान', फिल्म 'सिंघम अगेन' और फिल्म 'नाम' में काम करते दिखाई देंगे। अजय देवगन पिछली बार नवंबर, 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'दृश्यम 2' में नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

अजय ने साझा किया पोस्ट
अजय देवगन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा किया है। इसके साथ उन्होंने जानकारी दी है कि फिल्म का ट्रेलर 6 मार्च को रिलीज होने जा रहा है। एक्टर ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें फिल्म से उनका लुक दिखाई दे रहा है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'भोला की दीवानगी शुरू! चार दिनों में यानि 6 मार्च को फिल्म का ट्रेलर आउट हो जाएगा।'

Disclaimer : इस खबर को पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन या इंटरनेट पर रीसर्च ज़रूर कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि tellysky.com द्वारा नहीं की गई है यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है और इसे मनोरंजन के लिए तैयार किया गया है।